मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरी डिलीवरी नॉर्मल है या सिजेरियन?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 11:09

नॉर्मल डिलीवरी के लक्षण और संकेत (Normal Delivery Signs And Symptoms) -

1. डिलीवरी के कुछ हफ्ते पहले से महिला के शरीर में कुछ बदलाव दिखाई देते हैं। ऐसी स्थिति में जब महिला का शरीर सामान्य डिलीवरी के लिए तैयार होता है तो शिशु पेल्विस के हिस्से में पहुंच जाता है। डिलीवरी के आखिरी दिनों में पेल्विस के हिस्से में शिशु के आने से उसकी मूवमेंट कम हो जाती है। ऐसे में आप इन लक्षणों को देखकर सामान्य डिलीवरी का अंदाजा लगा सकते हैं।

2. रिलैक्सिन हार्मोन के प्रभाव से जब पेल्विस और लिंगामेंट के हिस्से मुलायम महसूस होने से आप नॉर्मल डिलीवरी का अंदाजा लगा सकते हैं। सामान्य डिलीवरी होने से पहले आपके शरीर में रिलैक्सिन हॉर्मोन के कारण लिगामेंट्स और पेल्विक के हिस्से में मुलायम महसूस होता है और उस हिस्से में अलग तरह से मूवमेंट महसूस होती है।

3. प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में सामान्य डिलीवरी से गर्भाशय की ग्रीवा अधिक चौड़ी हो जाती है। इसकी जांच चिकित्सक प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में कर सकते हैं।

4. महिला की गर्भावस्था के आखिरी महीने में अगर बार-बार पेशाब आने लगे तो इसे सामान्य डिलीवरी का संकेत माना जाता है। प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में बार-बार पेशाब का आना शिशु के सिर से मूत्राशय पर पड़ने वाले दबाव के कारण होता है।

5. प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में ब्रैक्‍सटन हिक्‍स कॉन्‍ट्रैक्‍शन जैसा महसूस होने को भी सामान्य डिलीवरी का संकेत माना जाता है। आखिरी कुछ हफ्तों में प्रसव जैसा दर्द महसूस होना भी इसका लक्षण होता है।

6. सामान्य डिलीवरी के संकेत के रूप में डिलीवरी के लिए गुदा की मांसपेशियों का रिलैक्‍स होना शुरू हो जाता है इसकी वजह से मल भी पतला आने लगता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info